उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

बरेली में 111.02 करोड़ रु0 की लागत से निर्मित महादेव सेतु का लोकार्पण किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली कॉलेज मैदान, बरेली में आयोजित कार्यक्रम में 328.43 करोड़ रुपये लागत की कुल 64 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

उन्होंने जनपद बरेली में 111.02 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित महादेव सेतु कोतवाली से कोहड़ा पीर 02-लेन उपरिगामी सेतु का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, चाभी, प्रमाण पत्र, स्वीकृत पत्र, लैपटाप व आयुष्मान कार्ड वितरित किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बरेली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से नाथ नगरी कॉरिडोर की परिकल्पना साकार हो रही है।

बरेली स्मार्ट सिटी के तहत कुतुबखाना पर महादेव उपरिगामी सेतु बनकर तैयार हो गया है। लोक निर्माण मंत्री श्री जितिन प्रसाद द्वारा इस पुल का निर्माण समय से पूर्ण कराया गया है। उन्होंने पुल के निर्माण में सहयोग प्रदान करने के लिए बरेली के उद्यमियों और व्यापारियों का अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बरेली पहले अपने झुमकों के लिए जाना जाता था, अब फ्लाईओवर और आई0टी0 पार्क के लिए जाना जाएगा। आज जनपद की एक नई पहचान बन रही है। जनपद अब विरासत और विकास का अदभुत संगम बन रहा है।

उन्होंने कहा कि देश बदल चुका है। हम कह सकते हैं कि हम एक विकसित भारत के नागरिक है। भारत ने 10 वर्ष में मूलभूत सफलता प्राप्त की है, पूरी दुनिया भारत की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है। भारत का सम्मान बढ़ने का मतलब भारत के हर नागरिक का सम्मान बढ़ा है। देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777