उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर नगर निगम परिसर में 482 करोड़ रु0 की 253 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर नगर निगम परिसर में 482 करोड़ रुपये की 253 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने ठोस कचरा प्रबन्धन हेतु 34 वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित परियोजनाओं में प्रमुख रूप से ‘राज्य स्मार्ट सिटी मिशन’ के अंतर्गत इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कण्ट्रोल सेण्टर (आई0सी0सी0सी0), 200 टन प्रतिदिन क्षमता के स्मार्ट गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन, 50 टन प्रतिदिन क्षमता के सी0 एण्ड डी0 वेस्ट प्रोसेसिंग के कार्य हैं।

शिलान्यास होने वाली प्रमुख परियोजनाओं में डिजिटल लाइब्रेरी, नगर निगम टाउन हॉल का नवीनीकरण एवं मरम्मत का कार्य, जल-निकासी हेतु नाली-नाला का निर्माण, त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत सड़क व नाली निर्माण, अर्बन फ्लड रिस्क मैनेजमेण्ट प्रोग्राम के अंतर्गत बाढ़ पम्पिंग स्टेशन तथा अर्ली वार्निंग सिस्टम एवं नाला निर्माण, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति परियोजनाएं, ताल नदोर में

कान्हा गौशाला का निर्माण कार्य, एकला बन्धा पर राप्ती रिवर फ्रण्ट एवं शहर के डिवाइडरों पर ग्रीन बेल्ट का विकास सहित समस्त 80 वाॅर्डों में सड़क, नाली-नाला एवं अन्य कार्य, 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत पेयजल आपूर्ति, सीवर, साॅलिड वेस्ट मैनेजमेण्ट तथा महानगर के विभिन्न स्थानों पर पथ प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने के कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम तकनीक अपनायें और तकनीक का उपयोग कर स्वयं को स्मार्ट बनाने के साथ सिटीज को भी स्मार्ट बनायें, ताकि लोग हमारी सिटीज के बारे में अच्छी धारणा रख सकें। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का यही सपना है कि हमारे शहर स्मार्ट लगे। हमें दुनिया की तरफ न देखना पड़े बल्कि दुनिया हमारे देश के शहरों से सीखे।

अब गोरखपुर भी स्मार्ट सिटी के रूप में अपने आप को कह पायेगा। स्मार्ट सिटी मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, नेशनल ग्रीन प्रोग्राम से जुड़े हुए कार्यक्रम आज यहां पर सम्पन्न हुए हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777