उत्तर प्रदेश

प्रयागराज के अंगद भी इस ऐतिहासिक यात्रा में हैं शामिल, PM मोदी ने देश से कराया परिचय

देश के सबसे महत्वपूर्ण अंतरिक्ष मिशन गगनयान के लिए जिन चार एस्ट्रोनॉट्स का चयन कर उन्हें तैयार किया गया है उसमें प्रयागराज के अंगद प्रताप भी शामिल हैं। बता दें कि गगनयान देश का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन है।

इस मिशन में चार अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष की सैर कराई जाएगी। इस मिशन को 2024 के अंत तक या 2025 की शुरुआत तक किया जायेगा। मंगलवार को पीएम मोदी ने सभी एस्ट्रोनॉट्स का देश से परिचय कराया था। ये पूरा मिशन तीन दिन तक चलेगा।

इस मिशन में चयनित होने वाले अंगद प्रताप प्रयागराज से ही हैं। गगनयान के एस्ट्रोनॉट अंगद प्रताप भी वायुसेना में फाइटर और टेस्ट पायलट हैं। वह अभी ग्रुप कैप्टन के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अंगद प्रताप का जन्म 17 जुलाई 1982 को प्रयागराज में हुआ था।

वह एनडीए के पूर्व छात्र हैं। 18 दिसंबर 2004 में उन्हें वायुसेना के फाइटर स्ट्रीम में शामिल किया गया। उनके पास फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर और टेस्ट पायलट का करीब 2000 घंटे का अनुभव है। अंगद ने सुखोई-30एमकेआई, मिग-21, मिग-29, जगुआर, हॉक, डॉर्नियर और एन-32 जैसे विमान और फाइटर जेट्स उड़ाए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र का दौरा किया और मिशन गगनयान की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मिशन पर जाने वाले चार यात्रियों को भी सम्मानित किया। इससे पहले अक्तूबर 2023 में अंतरिक्ष एजेंसी ने गगनयान के पहले टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन-1 (टीवी-डी1) को लॉन्च किया था।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777