उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

नैक का उच्चतम ग्रेड प्राप्त 06 राज्य विश्वविद्यालयों को मिला 100 करोड़ रूपये का अनुदान

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से राज्य विश्वविद्यालयों में इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास एवं शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हेतु किये गये प्रयासों के परिणामस्वरूप भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के अन्तर्गत अनुदान प्राप्त करने हेतु भारत सरकार को प्रेषित किये गये राज्य विश्वविद्यालयों के प्रस्तावों में से पूरे देश में से उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों को लगभग 740 करोड़ रूपये का अनुदान विभिन्न मदों में जारी किया गया है।

अनुदान के लिए स्वीकृत धनराशि का उपभोग विश्वविद्यालयों में शोध की गुणवत्ता को बढ़ाने तथा जर्जर हो चुके पुराने भवनों के रिनोवेशन में किया जायेगा। इससे राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के साथ-साथ अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा मिलेगा, जिसका लाभ विश्वविद्यालय तथा उससे सम्बद्ध महाविद्यालयों को भी होगा।

प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के अन्तर्गत प्रदेश के नैक में उच्चतम ग्रेड प्राप्त करने वाले 06 विश्वविद्यालयों में प्रत्येक को 100 करोड़ रूपये की धनराशि का अनुदान प्रदान किया गया है, जो कि एक रिकॉर्ड है। जबकि 04 विश्वविद्यालयों में प्रत्येक को 20 करोड़ रूपये, 02 विश्वविद्यालयों में प्रत्येक को 19 करोड़ 99 लाख 99 हजार रूपये तथा 01-01 विश्वविद्यालय को क्रमशः 13 करोड़ 38 लाख 90 हजार, 06 करोड़ 53 लाख 11 हजार 262 रूपये की धनराशि प्रदान की गयी है।

इस अवसर पर राज्यपाल जी ने विश्वविद्यालयों को बधाई देते हुए कहा कि अनुदान से प्राप्त धनराशि का उपयोग डिजिटल शिक्षा के तरीकों के बुनियादी ढांचे को विकसित करने में किया जाए, जिससे राज्य के सामाजिक रूप से वंचित समुदायों के लिए उच्च शिक्षा के अवसर सुनिश्चित हो सके तथा उच्च शिक्षा में महिलाओं, अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जन जाति समुदाय तथा पिछड़ा वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिल सके।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777