उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

राज्यपाल ने राजभवन में आयोजित 55वीं प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी के प्रतियोगी विजेताओं को सम्मानित किया

प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में आयोजित तीन दिवसीय 55वीं प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2024 में आज प्रदर्शनी के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

प्रदर्शन के विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत करते हुए समारोह में राज्यपाल जी ने व्यक्तिगत वर्ग के प्रथम पुरस्कार प्राप्त विजेता श्री विश्व नारायण श्रीवास्तव, लखनऊ को 121 अंक हासिल करने पर रू0 51,000.00 तथा चल वैजयंती, श्री ओमप्रकाश लोधी 99 अंकों को द्वितीय पुरस्कार रू. 31,000.00 तथा चल वैजयंती, लॉ मार्टिनियर कालेज लखनऊ 92 अंको को तृतीय पुरस्कार रू. 11,000.00 तथा

चल वैजयंती, सर्वोत्तम प्रदर्श विजेता श्री लॉ मार्टिनियर कॉलेज, लखनऊ को रू0 11.000.00 तथा चल वैजयंती प्रदान की। प्रदर्शनी में सरकारी क्षेत्र में सर्वाधिक अंक विजेता-197 के साथ चल वैजयंती एवं रू. 11,000/- का पुरस्कार अधीक्षक राजभवन उद्यान, लखनऊ को प्रदान किया गया।

प्रदर्शनी में क्षेत्रफल के आधार पर उद्यानों को, जेल में शाकभाजी उत्पादों, गमलों में सदाबहार पत्तीवाले पौधों तथा अन्य पौधों, गुलाब के फूलों के प्रदर्शन, पान की खेती वाले कृषकों के लिए पान के पत्तों के प्रदर्शन तथा मौन पालकों द्वारा शहद के प्रदर्शों पर भी प्रतियोगिता के विजेताओं को राज्यपाल जी द्वारा चल वैजयंती प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह में राज्यपाल ने कुल 21 चल वैजयंती 03 विशिष्ट पुरस्कार, कलात्मक पुष्प सज्जा महिला वर्ग को 07 पुरस्कार, कलात्मक पुष्प सज्जा 04 से 09 आयु वर्ग को 17 पुरस्कार, कलात्मक पुष्प सज्जा 10 से 16 आयु वर्ग को 12 पुरस्कार वितरित किए।

इस प्रदर्शनी में राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, उच्च न्यायालय लखनऊ, पी0ए0सी0, कारागार, सेना, सीमैप, रेलवे, आई0आर0आई0टी0एम0, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, नगर निगम, लखनऊ विकास प्राधिकरण, मण्डी परिषद, टाटा मोटर्स, बी0बी0डी0 आदि संस्थाओं के द्वारा मुख्य रूप से प्रतिभाग किया गया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777