उत्तर प्रदेश

कर्बला की जमीन पर अवैध कब्जे से नाराज मौलाना कल्बे जवाद, PM Modi के आगमन पर प्रदर्शन किया स्थगित

 

लखनऊ। शिया धर्म गुरु मौलाना सैयद कल्बे जवाद नक़वी ने कर्बला की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। मौलाना कल्बे जव्वाद का आरोप है कि थाना ठाकुरगंज स्थित वक़्फ़ कर्बला अब्बास के वक़्फ़ की अरबों रुपयों जमीन फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच दी गई है। इसको लेकर प्रशासन अधिकारियों और पुलिस प्रशासन से कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में कार्रवाई न होने के विरोध में उन्होंने शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।

पीएम मोदी के लखनऊ आगमन पर मौलाना ने स्थगित किया प्रदर्शन

हालांकि आगामी 19 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजधानी आगमन और ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को देखते हुए लखनऊ प्रशासन के अधिकारियों ने मौलाना कल्बे जवाद से मुलाकात कर किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन न करने की अपील की है। वहीं मौलाना कल्बे जवाद ने बताया कि अगर 21 फरवरी के बाद वक्फ की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर लखनऊ प्रशासन के कोई कार्रवाई नहीं की तो हर रोज हजरतगंज स्थित शाही मस्जिद से एक मौलाना मजलिस करने के बाद गिरफ्तारी देंगे और जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है, गिरफ्तारी का सिलसिला ऐसे ही जारी रहेगा।

सपा सरकार में कर्बला की जमीन पर कब्जा

मौलाना सैयद कल्बे जवाद नक़वी ने शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि काफी लंबे समय से कर्बला की जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा किया है और अवैध निर्माण करवाए हैं। उन्होंने बताया कि कर्बला की जमीन पर ज्यादातर कब्जे समाजवादी पार्टी सरकार में हुए हैं। सपा सरकार के दौरान शिया वक़्क़ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी के इशारे पर कब्ज़ा कराया गया।

सपा विधायक अरमान खान पर अवैध निर्माण के आरोप

मौलाना ने आगे कहा कि कर्बला की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर उन्होंने लखनऊ विकास प्राधिकरण और लखनऊ जिला प्रशासन से शिकायत करके कब्जा खाली करवाने की मांग की, लेकिन न तो एलडीए की ओर से कोई कार्रवाई हुई न तो जिला प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई हुई। वहीं उन्होंने पुलिस प्रशासन पर भी आरोप लगाते हुए अवैध निर्माण करवाने की बात कही। इसके अलावा मौलाना कल्बे जवाद ने सपा विधायक अरमान खान पर भी विकास के नाम पर वक़्क़ कर्बला की जमीन पर अवैध निर्माण करवाने के आरोप लगाए।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777