उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

मुख्यमंत्री ने आगामी 19-21 फरवरी को प्रस्तावित ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 की तैयारियों की समीक्षा की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत उच्चस्तरीय बैठक में आगामी 19-21 फरवरी को प्रस्तावित ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 की तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने विभागवार और जनपदवार निवेश प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, विकास प्राधिकरणों के सी0ई0ओ0 आदि को जी0बी0सी0-4.0 के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में 10-12 फरवरी, 2023 को यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का सफल आयोजन किया गया था। इस आयोजन में 10 कन्ट्री पार्टनर, 40 देशों के 1000 से अधिक विदेशी प्रतिनिधियों, पार्टनर कंट्री के 04

मंत्रीगण, 17 केंद्रीय मंत्रीगणों, राजदूतों/उच्चायुक्तों, 25000 से अधिक डेलीगेट्स सहित राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों तथा अन्य गणमान्य महानुभावों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया।

यह आयोजन प्रदेश की 25 करोड़ जनता की आकांक्षाओं, युवाओं की अपेक्षाओं को पूरा करने के साथ-साथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 01 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होने वाला है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 16 देशों के 21 नगरों और देश के 10 शहरों में रोड शो सहित प्रदेश के सभी 75 जनपदों में निवेशक सम्मेलन के उपरान्त तीन दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से 39.52 लाख करोड़ रुपये के औद्योगिक निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए।

इससे 1.10 करोड़ नौकरी/रोजगार के अवसर सृजित होंगे। अब उत्तर प्रदेश इन निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए पूरी तरह तैयार है। आगामी 19-21 फरवरी तक इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में तीन दिवसीय ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन होने जा रहा है।

पहले दिन 19 फरवरी को प्रधानमंत्री जी द्वारा एक साथ 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों के जमीनी क्रियान्वयन की शुरुआत होगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777