उत्तर प्रदेश

एक्स पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव के बच्चों की बनी फर्जी आईडी, सपा प्रदेश अध्यक्ष ने दर्ज कराई रिपोर्ट

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव के बच्चों के नाम से एक्स पर फर्जी आईडी बनाने का मामला सामने आया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की तहरीर पर गौतम पल्ली थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गयी है।

एडीसीपी मध्य मनीषा श्रीवास्तव ने बताया सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने तहरीर दी है। इसमें बताया कि एक्स पर पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी टीना के नाम से फर्जी आईडी बनायी गयी है। डीपी पर लगी फोटो में कार के अंदर पद्मश्री मुलायम सिंह यादव कार के अंदर बैठे हैं। जबकि अखिलेश व डिंपल व उनकी बेटी नीचे खड़े हैं।

दूसरी आईडी बेटे अर्जुन यादव के नाम से बनी है। जिसकी डीपी पर पद्मश्री मुलायम सिंह यादव और अखिलेश की फोटाे लगी है। इन पोस्ट पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट व लाइक किये हैं। बताया कि अज्ञात द्वारा फोटो पोस्ट किये गये। इनका बच्चों से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।

एडीसीपी ने बताया आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777