खबरविशेष

दाऊद का नाम वांछित आरोपी के तौर पर शामिल

मुंबई। भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके भाई अनीस इब्राहिम को प्रतिष्ठित बिल्डर से तीन करोड़ रुपये की वसूली मांगने के मामले में वांछित आरोपी बनाया गया है। ठाणे पुलिस ने बताया कि दाऊद के भाई इकबाल कासकर पर पहले से ही मामला दर्ज है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने बिल्डर की शिकायत पर वसूली के अपराध में कासकर और दाऊद गिरोह के सदस्यों के खिलाफ कल मामला दर्ज किया। अधिकारी ने बताया कि मामले में पूछताछ के दौरान दाऊद और अनीस की कथित भूमिका सामने आयी थी जिसके बाद दोनों को इस मामले में वांछित आरोपी के रूप में शामिल किया गया।

वर्ष 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों में दाऊद मुख्य आरोपी है। अधिकारी ने बताया कि कासकर और उसके गिरोह के सदस्यों पर उत्तरी मुंबई में बिल्डर से तीन करोड़ रुपये की वसूली करने के आरोप में पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले महीने वसूली गिरोह की जांच के संबंध में कासकर और उसके गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ दर्ज वसूली का यह तीसरा मामला है। उन्होंने बताया कि बिल्डर की ताजा शिकायत के अनुसार, कासकर ने गोरई इलाके में 38 एकड़ की भूमि के सौदे को लेकर बिल्डर को कथित तौर पर धमकी दी तथा तीन करोड़ रुपये की उगाही की थी। हाल ही में ठाणे अपराध शाखा के एईसी ने बोरीवली के कारोबारी पंकज गंगार को जबरन वसूली रैकेट के संबंध में गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने पहले कहा था कि गंगार ‘‘मटका किंग’’ पप्पू सावला का करीबी सहायक है और और दाउद के करीबी छोटा शकील को हर माह 10 से 15 लाख रूपये भेजता था। पुलिस के अनुसार, गंगार अवैध हवाला लेनदेन के जरिये शकील को रूपये भेजता था। अधिकारी ने बताया कि जबरन वसूली रैकेट मामले में छोटा शकील का नाम भी आया था और उसे वांछित आरोपी घोषित किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777