खबरविशेष

सीरिया में हवाई हमले में अल-कायदा का नेता गंभीर रूप से घायल: रूस

मास्को। रूस की सेना ने कहा कि उसने इस सप्ताह सीरिया में हवाई हमला किया और इस हमले में अल-कायदा से जुड़े समूह का नेता गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि 12 अन्य आतंकवादी कमांडर मारे गये। रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनाश्नेकोव ने एक बयान में कहा कि हवाई हमलों में अल-कायदा से संबंधित लीवैंट लिबरेशन कमेटी का नेता अबू मोहम्मद अल-गोलानी घायल हो गया है।

कोनाश्नेकोव के मुताबिक इसके साथ ही उसकी सुरक्षा में लगे अन्य 50 आतंकी भी मारे गये हैं। मंत्रालय ने अपने बयान में बताया कि आतंकी समूह के बड़े नेताओं की उच्च स्तरीय बैठक के आयोजन कके बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद रूस ने कल सीरिया के एक अज्ञात क्षेत्र में हवाई हमले किये थे।हालांकि आंतकी समूह की ओर से इन हमलों के बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777