खबर

J&K के हर जिले में स्थापित होंगे बाल सुधार गृह: मंत्री

J&K सरकार जल्द ही राज्य के प्रत्येक जिले में बाल सुधार गृह स्थापित करेगी। सूचना मंत्री चौधरी जुल्फिकार अली ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इसका मकसद समाज विरोधी गतिविधियों के कारण हिरासत में लिए गए बच्चों की सुरक्षा और उनका पुनर्वास करना होगा।

एक गैर सरकारी संस्था, ‘नेशनल डवलपमेंट फाउंडेशन’ द्वारा राजौरी जिले में आयोजित किए गए बाल सुरक्षा अभियान के समापन समारोह के दौरान कल अली ने कहा, J&K सरकार बहुत जल्द प्रत्येक जिले में बाल सुधार गृह स्थापित करेगीl  जिससे समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए किशोरों के संरक्षण और पुनर्वास में तेजी लाई जा सके।” उन्होंने प्रतिदिन बच्चों द्वारा सामना की जाने वाली समस्याओं पर ध्यान दिलाया और कहा कि इस तरह की प्रतिकूल स्थितियों के कारण अक्सर बच्चे “गलत काम और अपराध” कर बैठते हैं।

उन्होंने कहा, “केवल कानून और व्यवस्था के जरिए स्थिति को नहीं सुधारा जा सकता। बदलाव केवल बाल कल्याण को सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता के जरिए ही लाया जा सकता है।’’ इसके अलावा उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा जम्मू और कश्मीर किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों को मिशन के तौर पर जिले में लागू करने के प्रयासों को भी रेखांकित किया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777