कारोबार

बाजार की सुस्त चाल, 151 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट

हफ्ते के पहले ही दिन बाजार की सुस्त चाल दिख रही है। सेंसेक्स 151 अंक गिरा है, वहीं निफ्टी में भी 70 अंक की गिरावट देखी जा रही है। यानी आज खुलते ही मुनाफा बाजारी देखी जा रही है। उम्मीद करते हैं कि दिन के आखिर तक बाजार अपने आपको संभालेगा। चलिए एक नजर आज के बाजार पर डालते हैं। साथ में प्लानिंग क्या रख सकते हैं।

IT सेक्टर बैंकों ने किया कमाल
बाजार में अभी भी IT स्टॉक्स की मजबूती दिख रही है। फॉर्मा और ऑटो सेक्टर में बिकवाली नजर आ रही है। ये देखा जा रहा है कि इन दोनो सेक्टर के लोग IT सेक्टर की तरफ रुख कर रहे हैं। सेंसेक्स 151 नीचे है, निफ्टी 40 अंक नीचे है, साथ में बैंक निफ्टी में भी 170 अंक की गिरावट है।

अब क्या रख सकते हैं प्लान
निवेशकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। बाजार में अभी होल्ड की पॉजिशन बरकरार रखें। दोपहर तक कहीं ना कहीं स्थिति सुधरेगी। ऑटो सेक्टर में सेल के रिजल्ट अच्छे आए हैं, इसलिए कुछ पॉजिटिव देखने को मिल सकता है। कैमिकल सेक्टर पर लॉन्ग टर्म के लिए सोच सकते हैं। Q3 के रिजल्ट इसके लिए अच्छे हो सकते हैं।

बैंक निफ्टी के पर अभी बरकरार रखें पॉजिशन
बैंक निफ्टी में 170 अंक की गिरावट है, इसी को देखते हुए मार्केट में बिकवाली तेज हो सकती है। लेकिन अभी शुक्रवार को रहे हरे निशान के शेयर को होल्ड पर रखें।

जल्दबाजी में शेयर को ना निकाले। निफ्टी बैंक की बात करें तो एक्सिस बैंक के साथ SBI, Federal Bank, BOB अच्छा ट्रेड कर रहे हैं। इसके लिए इन्हें खरीदा या होल्ड किया जा सकता है। वहीं HDFC बैंक के नतीजे आने वाले समय में बदलाव देख सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777