शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 800 अंक तक टूटा, निफ्टी भी 250 अंक लुढ़का; कच्चे तेल की तेजी ने बढ़ाया दबाव
मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों और कच्चे तेल में तेजी के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स दोपहर से पहले ही करीब 800 अंक टूट गया। शुरुआती कारोबार में ही बिकवाली का दबाव इतना बढ़ा कि बीएसई सेंसेक्स करीब 800 अंक तक फिसल गया, जबकि निफ्टी भी 250 अंक के आसपास टूट गया। बाजार में चौतरफा दबाव के बीच निवेशकों की चिंता बढ़ती नजर आई।
सेंसेक्स 29.30 अंक की बढ़त के साथ 72,668 अंक पर खुला लेकिन खुलते ही लाल निशान में चला गया। यह 677.63 अंक (0.93 प्रतिशत) के नुकसान में 71,961.07 अंक पर था। इससे पहले एक समय यह 785 अंक गिर गया था। विदेशों में सभी प्रमुख एशियाई बाजारों में इस समय गिरावट में हैं। साथ ही कच्चे तेल के दो प्रतिशत से अधिक चढ़ने से भी घरेलू शेयर बाजार दबाव में हैं।
दबाव में निफ्टी
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक चार अंक नीचे 22,599.05 अंक पर खुला। 247.35 अंक यानी 1.09 प्रतिशत लुढ़ककर 22,355.70 अंक पर रहा। इसके बाद बिकवाली बढ़ने से यह 247.35 अंक यानी 1.09 प्रतिशत गिरकर 22,355.70 अंक पर आ गया।
एशियाई बाजारों में भी गिरावट
घरेलू बाजार पर विदेशी संकेतों का भी असर पड़ा। एशिया के प्रमुख शेयर बाजारों में गिरावट का रुख रहा। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में दो प्रतिशत से ज्यादा की तेजी ने भी भारतीय बाजारों पर दबाव बढ़ाया। महंगे कच्चे तेल से भारत के आयात बिल और कंपनियों की लागत पर असर पड़ने की आशंका बाजार की धारणा पर भारी पड़ी।
मेटल और ऑयल-गैस शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव
वृहद बाजार में भी बिकवाली का जोर देखने को मिला। सेक्टरों की बात करें तो आईटी सेक्टर को छोड़कर लगभग सभी प्रमुख समूह लाल निशान में कारोबार करते दिखे। तेल एवं गैस समूह में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, रियल्टी और स्वास्थ्य समूहों के सूचकांकों में एक से दो प्रतिशत तक की गिरावट है।
इन शेयरों में सबसे ज्यादा हलचल
सेंसेक्स की कंपनियों में आईटीसी का शेयर पौने चार फीसदी, अडानी पोर्ट्स का साढ़े तीन फीसदी और इंडिगो का तीन फीसदी टूट गया। पावरग्रिड और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर करीब ढाई फीसदी नीचे है। इसके अलावा बीईएल, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटरनल, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एशियन पेंट्स के शेयर एक से दो प्रतिशत की गिरावट में रहे।
हालांकि, बाजार की तेज गिरावट के बीच आईटी शेयरों ने कुछ राहत दी। टेक महिंद्रा, टाइटन, टीसीएस, इंफोसिस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर फिलहाल एक प्रतिशत की बढ़त में हैं। सेक्टर आधारित समूहों में आईटी सेक्टर में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी को छोड़कर अन्य सभी समूह दबाव में हैं। धातु समूह का सूचकांक फिलहाल लगभग तीन प्रतिशत नीचे है।
विदेशी बाजारों में कमजोरी, कच्चे तेल की तेजी और व्यापक बिकवाली ने गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआती चाल पर दबाव बना दिया। अब निवेशकों की नजर आगे के कारोबार में बाजार की दिशा और वैश्विक संकेतों पर रहेगी।



