खबर

जम्मू कश्मीर के 102 गांवों में अगले साल मार्च तक पहुंच जाएगी बिजली

जम्मू। जम्मू कश्मीर सरकार ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार की एक योजना के तहत राज्य में अगले साल मार्च तक 102 गांवों में और 2019 तक 2.70 लाख घरों तक बिजली पहुंचा दी जाएगी।

राज्य के विद्युत मंत्री के रूप में भी कामकाज संभाल रहे उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने कहा कि जालंधर-सांबा और सांबा-अमरगढ़ लाइनें बिछाते समय बिजली ट्रांसमिशन टावर लगाये जाते समय देश में पहली बार हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया गया।

उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि परियोजना को समयसीमा से 18 महीने पहले पूरा किया गया। सिंह ने कहा, ‘‘मार्च तक बिजली पहुंचाने के लिए कुल 102 गांवों का चयन किया गया है। परियोजना का उद्देश्य 2019 तक उन सभी घरों में बिजली पहुंचाना है जहां बिजली नहीं है और हर घर के लिए 30 यूनिट बिजली मुफ्त होगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777