नई दिल्ली। राष्ट्रपिता, बापू जैसे नामों से पहचाने जाने वाले महात्मा गांधी को उनके 148वीं जयंती पर क्रिकेटरों ने याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। भारत रत्न एवं पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने स्वच्छता से जुड़ी एक वीडियो साझा करते हुए आज गांधी जयंती के अवसर पर लोगों को एक नया संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लिखा, ‘‘हम सभी भारत को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने की दिशा में योगदान दे सकते हैं। आइए, आज इस अवसर पर इसकी शुरूआत करें।
#गांधीजयंती पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने महात्मा गांधी और लाल बहादूर शास्त्री दोनों को उनके जन्मदिन पर याद करते हुए लिखा, ‘‘महात्मा गांधी और लाल बहादूर शास्त्री जी के जन्मदिन पर श्रद्धांजलि। उपयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस।’’ मोहम्मद कैफ ने भी गांधी के मशहूर संदेश को साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, ‘‘आप जो बदलाव देखना चाहते हैं, यह बदलाव आपको अपने में लाना होगा, महान महात्मा गांधी को उनके जन्मदिन पर श्रद्धांजलि।
गेंदबाज आर पी सिंह ने भी बापू को श्रद्धांजलि दी, उन्होंने लिखा, ‘‘रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम, सीताराम सीताराम, भज प्यारे तू सीताराम, ईश्वर अल्लाह तेरो नाम,सब को सन्मति दे भगवान #गांधीजयंती।’’ पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, ‘‘महात्मा गांधी को उनके 148वें जन्मदिन पर श्रद्धांजलि। उनके विचार हमारा मार्गदर्शन करते रहें।’’ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने गांधी के मशहूर संदेश को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, ‘‘उनकी जिंदगी कितनी संपूर्ण रही होगी, जो कि वह कहते थे, ‘‘मेरी जिंदगी एक संदेश है’’। इस खास दिन पर गांधी के शब्दों और उन्हें याद करते हुए।
बॉलीवुड जगत की तमात हस्तियों ने भी गांधी जयंती राष्ट्रपिता को याद किया। अक्षय कुमार ने अपना एक लेखा साझा किया और स्वच्छता का संकल्प दोहराते हुए गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, ‘‘न आपसे न मुझसे, स्वच्छता शुरू होती है खुद से। #गांधीजयंतीअभिनेता अनुपम खेर ने गांधी के साथ- साथ लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया। उन्होंने लिखा, ‘‘मेरे जीवन को विभिन्न तरीके से प्रभावित करने वाले दो नेताओं का जन्म आज हुआ था। हाथ जोड़कर गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी को प्रणाम।’’ अनिल कपूर ने गांधी को याद करते हुए लिखा, हमारे देश के लिए महान बलिदान करने और एक समृद्ध विरासत छोड़ने वाले व्यक्तित्व को याद करते हुए।
रितेश देशमुख ने लिखा, ‘‘राष्ट्रपिता को विनम्र श्रद्धांजलि। उनके मूल मूल्य आज भी प्रासंगिक हैं क्योंकि वे हमारे स्वतंत्रता संघर्ष के समय थे। #गांधीजयंती’’ अभिनेता अजय देवगन ने लिखा, गांधी जयंती को राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस के तौर पर मनाने से अच्छा तरीका और कुछ नहीं हो सकता। अभिनेत्री काजोल ने लिखा, ‘‘आज शांति के लिए अच्छा दिन है। गांधी जयंती मुबारक हो।’’ गायिका श्रेया घोषाल ने लिखा, गांधी को उनकी 148वीं जयंती पर याद करते हुए। उनके आर्दश हमारा मार्गदर्शन करते रहें।