महाराष्ट्र

Indigo की फ्लाइट के दौरान बिगड़ गई यात्री की तबियत

नागपुर – मुंबई-रांची उड़ान के दौरान इंडिगो के विमान में एक यात्री की तबीयत खराब हो गई। यात्री की तबियत बिगड़ने के कारण ने के कारण इंडिगो के विमान की सोमवार की शाम को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद आनन फानन में बीमार यात्री को नागपुर के ही अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यहां केआईएमएस अस्पताल के डीजीएम एजाज शामी ने कहा कि 62 वर्षीय यात्री किडनी और तपेदिक की बीमारी से पीड़ित था। जानकारी के मुताबिक मृतक यात्री की पहचान देवानंद तिवारी के रूप में हुई है जिसकी उम्र 62 वर्ष है। वहीं घटना उस समय हुई जब इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई से रांची जाने वाली फ्लाइट से देवानंद तिवारी नागपुर पहुंचे थे।

इस फ्लाइट के दौरान यात्री देवानंद तिवारी को खून की उल्टी हो गई। मुंबई से रांची की यात्रा करने के दौरान उनकी हालत बिगड़ी। इस दौरान नागपुर स्थित डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान को इमरजेंसी लैंडिंग कर उतारा गया। उनकी अस्पताल में ले जाने से पहले ही मौत हो गई।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777