उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

मुख्यमंत्री ने विधान मण्डल सत्र प्रारम्भ होने से पूर्व मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में विगत 06 वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। इन 06 वर्षों में प्रदेश का पर्सेप्शन बदला है। प्रदेश के युवाओं और नागरिकों के सामने जो पहचान का संकट खड़ा हो गया था, उस संकट से मुक्त करते हुए प्रदेश को देश के प्रमुख राज्य के रूप में स्थापित करने में सफलता प्राप्त हुई है।

मुख्यमंत्री आज यहां विधान मण्डल का सत्र प्रारम्भ होने से पूर्व, विधान भवन में मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विगत 06 वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था और प्रति व्यक्ति आय को दोगुना करने में सफलता प्राप्त हुई है।

प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से उभर कर देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। हम सबकी प्रतिबद्धता राज्य की लगभग 25 करोड़ आबादी के प्रति होनी चाहिए। इस दिशा में डबल इंजन की सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विधानमंडल की कार्यवाही प्रारम्भ होने जा रही है। इसके अन्तर्गत सभी सदस्यों को विधायिका के महत्वपूर्ण मंच पर  आम जनमानस से जुड़ी हुई समस्याओं को रखने एवं समस्याओं के प्रति सरकार का ध्यान आकर्षित करने का अवसर प्राप्त होगा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777