उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

मुख्यमंत्री से विश्व बैंक के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज यहां लोक भवन में विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक श्री परमेश्वरन अय्यर के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। भेंट के दौरान प्रदेश के पोटेंशियल व सम्भावनाओं के अनुरूप समग्र विकास के लिए पारस्परिक सहयोग और भावी कार्ययोजना पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश आगमन पर विश्व बैंक के प्रतिनिधिमण्डल का अभिनन्दन करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश असीम सम्भावनाओं का प्रदेश है। ऐसे में विश्व बैंक के साथ जुड़ना, राज्य के लिए लाभकारी और फलदायी साबित होगा। उत्तर प्रदेश आज नियोजित प्रयासों से बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर आकर देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बन चुका है। नीति आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार विगत 06 वर्षों में उत्तर प्रदेश अपनी साढ़े पांच करोड़ आबादी को गरीबी रेखा से बाहर लाने में सफल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 96 लाख से अधिक एम0एस0एम0ई0 इकाइयां संचालित हैं, जो प्रदेश में रोजगार सृजन करने के साथ ही यू0पी0 को एक्सपोर्ट का हब बना रही हैं। विगत 06 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने अपना निर्यात दोगुना करने में सफलता पायी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सम्भावनाओं का प्रदेश है। यहां पर भारत की 16 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है, जो प्रदेश को देश का सबसे बड़ा उपभोक्ता और श्रम बाजार बनाती है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का केन्द्र भी है। प्रदेश इस दिशा में कार्य करते हुए अपनी विरासत और प्राचीन नगरों को सहेज रहा है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777