उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

मुख्य सचिव ने जनपद बाराबंकी के ग्राम रसौली में अमृत सरोवर पर किया पौधारोपण

लखनऊ/बाराबंकी। मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने विकासखंड मसौली के रसौली ग्राम पंचायत स्थित अमृत सरोवर पर पौधारोपण किया। इसके बाद ग्राम पंचायत अकबरपुर धनैठी के इन्हौलिया गांव में मुख्य सचिव ने कृषि विभाग की ओर से चलाए जा रहे एकीकृत कीट प्रबंधन तकनीक का स्थलीय निरीक्षण किया।

इसके बाद विकासखंड हरख के दौलतपुर स्थित पद्मश्री किसान श्री रामसरन वर्मा के फार्म पर पहुंचकर उन्होंने कृषि तकनीक का जायजा लिया और प्रगतिशील किसानों से वार्ता की। इस अवसर पर उन्होंने निःशुल्क मिनीकिट (श्री अन्न) का वितरण तथा कृषि विस्तार प्रेरणास्थल का उद्घाटन किया।

अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि मा० मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में विगत वर्ष 30 करोड़ पौधारोपण किया गया। इस वर्ष 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वृक्षारोपण जन महाअभियान-2023 में पूरे प्रदेश में जनता की बढ़-चढ़कर सहभागिता देखी जा रही है। पूरा प्रदेश इसे उत्सव के रूप में मना रहा है।

उन्होंने बताया कि पिछले 6 वर्ष में प्रदेश में 137 करोड़ वृक्ष लगाए गए हैं। भारत सरकार के फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिसर्च में बताया गया है कि वन विभाग ने जो पौधे लगाए हैं, उनमें 93 प्रतिशत पेड़ सजीव हैं। बाकी जो पेड़ लगाए गए, उनमें 80 से 90 प्रतिशत का सर्वाइवल रेट रहा है। उत्तर प्रदेश में वृक्ष का जो कवर है वो 9.3 प्रतिशत के आसपास है। इसको अगले 5 वर्ष में 15 प्रतिशत तक ले जाना है।

उन्होंने कहा कि आज जलवायु परिवर्तन के कारण कहीं बहुत ज्यादा बारिश हो रही है, तो कहीं बिल्कुल पानी नहीं बरस रहा, कभी तेज हवाएं चलने लगती हैं, जिससे काफी सारे नुकसान हो रहे हैं। इससे लोगों के सर्वाइवल पर प्रश्नचिन्ह लग रहे हैं। इन सब चीजों को रोकना है तो हमें प्रकृति का संरक्षण करना ही होगा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777