ज्योतिषफ्लैश न्यूज

ज्योतिष में इन पक्षियों का मुंडेर पर बैठना माना जाता है शुभ

वास्तु शास्त्र में पक्षियों को काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। वहीं अक्सर सुबह के समय घर की छत और मुंडेर चिड़ियों की चहचहाहट से गूंज उठता है। बता दें कि घर की छत और मुंडेर पर आकर अचानक से पक्षियों का बैठना और चहचहाना ज्योतिष में शुभ माना गया है। लेकिन इसे अलग-अलग परिस्थितियों में यह शुभ और अशुभ माना जाता है। बता दें कि सामुद्रिक शास्त्र में शकुन और अपशकुन का उल्लेख मिलता है। आइए जानते हैं कि छत और मुंडेर पर किन पक्षियों का बैठना और आवाज निकाल शुभ माना जाता है।

कौआ
अगर आपके घर की छत या मुंडरे पर सुबह के समय अचानक से कौआ आकर बैठ जाए और आवाज करने लगे तो समझ जाएं किसी प्रिय के आगमन का संकेत है। पूर्व दिशा की ओर मुंह करके यदि कौआ आवाज कर रहा है तो इसका अर्थ है कि कोई प्रभावशाली व्यक्ति आ सकता है। वहीं उत्तर दिशा में मुख करके आवाज करने से धनवान व्यक्ति का आगमन होता है।

चिड़िया
अगर आपके घर में चिड़िया घोसला बनाकर रहने लगे तो समझ जाएं कि आपके घर में खुशियों की शुरूआत हो रही है। इसे एक शुभ संकेत माना जाता है और हर तरह के संकट से मुक्ति मिलती है। वहीं घर के सदस्यों में प्रसन्नता बनी रहती है।

कबूतर
घर की छत और मुंडेर या बालकनी में अगर कबूतर आकर बैठता है और आवाज करता है। तो यह काफी ज्यादा शुभ माना जाता है।

तोता
अगर आपके घर पर कहीं से तोता आकर बैठ जाए तो इसे एक शुभ संकेत माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, मुंडेर या छत पर तोते के आने को धन लाभ के संकेत से जोड़कर देखा जाता है।

मुर्गा
अगर आपको भी अपने घर के आसपास मु्र्गे की आवाज सुनाई देती है। या आपकी छत पर मुर्गे की आवाज सुनाई देती है, तो यह भी एक शुभ संकेत होता है। इस मतलब होता है कि आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

उल्लू

अगर आपको अपने घर के आस-पास उल्लू दिखाई देता है। तो इसको भी काफी शुभ संकेत माना जाता है।

नीलकंठ
ज्योतिष में बताया गया है कि अगर आपके घर की छत पर या मुंडेर पर नीलकंठ दिखाई देता है, तो इसको भी एक शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है जल्द ही खुशियां आपके घर में दस्तक देने वाली हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

mahjong slot

Power of Ninja

slot garansi kekalahan 100

slot88

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

bonus new member

rtp slot

https://realpolitics.gr/