विविध

मोदी ने स्वच्छता अभियान को लेकर तेंदुलकर, आदित्य ठाकरे की सराहना की

मुंबई। भाजपा और उसकी सहयोगी शिवसेना के बीच भले ही तीखी बयानबाजी चलती हो, लेकिन युवा सेना के प्रमुख आदित्य ठाकरे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से सराहना मिली। मोदी ने स्वच्छता अभियान में भागीदारी के लिए आदित्य और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की तारीफ की।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘मैं मुंबई में स्वच्छता से जुड़ी पहल में शामिल होने के लिए अपने युवा दोस्त आदित्य ठाकरे की तारीफ करता हूं।’’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘स्वच्छ भारत को लेकर सचिन तेंदुलकर की प्रतिबद्धता की बहुत सराहनीय है।

समूचे भारत के लोग उनके प्रयासों से प्रेरित होंगे।’’ अपने जवाब में आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। आदित्य शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के पुत्र हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777