उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजराज्य

मुख्य सचिव ने वृक्षारोपण अभियान-2023 को सफल बनाने के लिये समस्त विभागों के साथ वृक्षारोपण की तैयारियों की समीक्षा की

लखनऊ – मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने वृक्षारोपण अभियान-2023 को सफल बनाने के लिये समस्त विभागों के साथ वृक्षारोपण की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी विभागों से वृक्षारोपण की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की और अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के निर्देश दिये।

अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान-2023 के तहत मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा 35 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। दिनांक 22 जुलाई, 2023 को 30 करोड़ और दिनांक 15 अगस्त, 2023 को 5 करोड़ पौधों को रोपित किया जाना है। इस वर्ष सभी विभागों के लिये लक्ष्य निर्धारित किये गये हैं।

सभी विभागों द्वारा लक्ष्य के अनुरूप माइक्रो प्लान तैयार कर लिया जाये। 22 जुलाई से पूर्व चिन्हित स्थानों में गड्ढ़ों की खुदाई तथा रोपित किये जाने वाले पौधे की प्रजाति व हितधारक के चयन की कार्यवाही प्रत्येक दशा में पूरा कर ली जाये। पौधों की निगरानी के लिये शत-प्रतिशत पौधों की जियो टैगिंग करायी जाये। पुनः उसी स्थान पर वृक्षारोपण न हो, इसके लिये टेक्नोलॉजी का भरपूर उपयोग किया जाये। जीआईएस तकनीकी से वृक्षारोपण स्थलों का पॉलीगन निर्माण कराया जाये।

उन्होंने कहा कि जनपदों के लिये नामित नोडल अधिकारी 20 जुलाई को अपने जनपदों में पहुंचकर वृक्षारोपण की तैयारियों की समीक्षा कर इस अभियान को सफल बनायें। समस्त नोडल अधिकारियों द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान न्यूनतम 3 स्थलों पर वृक्षारोपण में प्रतिभाग किया जाये।

वृक्षारोपण अभियान का आयोजन एक उत्सव के रूप में किया जाये। जलवायु परिवर्तन से बचने, पर्यावरण को बचाने और जीवित रहने के लिये अधिक से अधिक पौधरोपण आवश्यक है, इसलिये पर्यावरण संरक्षण को समर्पित इस आंदोलन को सभी सक्रिय सहभागिता कर सफल एवं सार्थक बनायें। निर्धारित लक्ष्य को कम मानते हुये प्रदेश में लक्ष्य से अधिक पौधों का रोपण होना चाहिये। पौध रोपण के साथ-साथ उनके सर्वाइवल पर भी ध्यान दिया जाये।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777