कारोबार

Indigo-Airbus समझौता ब्रिटेन के विमानन क्षेत्र के लिए बड़ी जीत – सुनक

लंदन – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भारत की किफायती विमानन कंपनी इंडिगो की ओर से एयरबस को दिए गए 500 विमानों के अरबों डॉलर के ऑर्डर का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे ब्रिटेन में हजारों नौकरियों के साथ आर्थिक वृद्धि को समर्थन मिलेगा।

बाजार पूंजीकरण के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो और ब्रिटेन की सबसे बड़ी विमानन विनिर्माता कंपनियों में से एक एयरबस ने 500 ए320विमानों की खरीद संबंधी समझौते की घोषणा की है। यह दुनिया में नागर विमानन के क्षेत्र में विमान खरीद के सबसे बड़े सौदों में से एक है।

इसके बाद इंडिगो की ओर से एयरबस को ऑर्डर किए गए कुल विमानों की संख्या बढ़कर 1,330 हो गई है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री सुनक ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, यह समझौता हमारे विमानन क्षेत्र के लिए एक बड़ी जीत है।

इंडिगो के साथ एयरबस का समझौता ब्रिटेन के लिए अरबों डॉलर मूल्य का है और इससे देश भर में हजारों नौकरियों को समर्थन मिलेगा जो अर्थव्यवस्था को भी बढ़ाने में मदद करेगा। यह विमान खरीद समझौता इसी सप्ताह पेरिश एयर शो में दोनों कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ था।

 

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777