उत्तराखंड

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह

सैनकों से भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी

सेना एवं आईटीबीपी को दीपावली की शुभकामनाएं

• राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उत्तरकाशी में सैनिकों से बातचीत की।

उत्तरकाशी/ देहरादून 17 अक्टूबर।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) सोमवार को हर्षिल, उत्तरकाशी पहुंचे। अपने तय कार्यक्रमानुसार राज्यपाल ने हर्षिल में दीपावली से पूर्व सेना एवं भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों से मुलाक़ात की। इस दौरान राज्यपाल ने सैनिकों एवं उनके परिवारजनों को रोशनी के पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश सेवा सर्वाेच्च सेवा है, हम सभी सौभाग्यशाली है की हमें उत्तराखण्ड देवभूमि व संतो की भूमि में सेवा करने का अवसर मिला है। आप सभी सैनिक अपना कार्य अच्छे से निर्वहन कर रहें जिस पर हम सभी को गर्व है।

राज्यपाल ने गलवान घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों की अनेक वीरगाथा रही है, जो हमारे लिए आदर्श है। उन्होंने सैनिकों के साथ बातचीत करते हुए हर्षिल व नेलांग घाटी के बारे में अपने अनुभव साझा किए। राज्यपाल ने कहा कि सेवाकाल के दौरान उन्होंने हर्षिल व नेलांग को बहुत करीब से देखा है।

इस दौरान डीएम अभिषेक रुहेला, एसपी अपर्ण यदुवंशी, डीएफओ पुनीत तोमर, एसडीएम चतर सिंह चौहान, सीएमओ डॉ. विनोद कुकरेती, सीएचओ डॉ. रजनीश सिंह सहित सेना के जवान और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777