उत्तराखंड

अंकिता भंडारी के परिजनों को 25 लाख रुपयों की आर्थिक सहायता, पुष्कर सिंह धामी का ऐलान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिवंगत अंकिता भंडारी के परिजनों को 25 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिये निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार अंकिता के परिवार के साथ है। और उनकी हर प्रकार से सहायता करेगी। मामले की एसआईटी जांच की जा रही है।

पूर्ण निष्पक्ष तरीके से जल्द से जल्द जांच पूरी की जाएगी। मामले से संबंधित हर तथ्य को जुटाते हुए पुख्ता तरीके से रिपोर्ट तैयार कर अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। अपराधियों को ऐसी सजा दिलाई जाएगी जो आगे के लिए भी नजीर बने। पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय मिल सके। इसके लिये फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के लिए माननीय न्यायालय से अनुरोध किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777