कारोबार

कम पैसे खर्च कर पाएं तगड़े फीचर्स! 11,999 रुपए में लॉन्च हुआ Vivo T1x स्मार्टफोन

Vivo ने बजट सेगमेंट में आज अपना एक और फोन उतार दिया है। Vivo T1x को भारत में कंपनी के लेटेस्ट टी-सीरीज के फोन के रूप में लॉन्च किया गया है। नए वीवो फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले है और यह स्नैपड्रैगन 680 SoC प्रोसेसर के साथ आया है। Vivo T1x की खासियत ड्यूल रियर कैमरे हैं जो 50 मेगापिक्सल के मुख्य सेंसर के साथ हैं।

भारत में Vivo T1x की कीमत और सेल ऑफर्स
भारत में वीवो टी1एक्स के बेस 4GB रैम + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 11,999 रुपए रखी गई है। वहीं 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत रु 12,999 है, जबकि टॉप-ऑफ-द-लाइन 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत रु 14,999 रुपए है। वीवो के इस फोन को ग्रेविटी ब्लैक और स्पेस ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन की सेल फ्लिपकार्ट पर 27 जुलाई से शुरू होगी।

एचडीएफसी बैंक कार्ड का उपयोग करके फ्लिपकार्ट से वीवो टी1एक्स खरीदने वाले ग्राहक 1,000 रुपये प्राप्त करने के हकदार हैं। इसके अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड का उपयोग करके खरीदारी करने पर 5 प्रतिशत तक का कैशबैक दे रही है।

Vivo T1x के स्पेसिफिकेशन
वीवो टी1एक्स में 2408×1080 रेजोल्यूशन वाली 6.58 इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन, सेल्फी स्नैपर और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर द्वारा संचालित है जिसे एड्रेनो 610 जीपीयू, 4 जीबी/6 जीबी रैम और 64 जीबी या 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। वीवो ने फ़ास्ट गेमिंग एक्सपीरियंस देने के लिए नए डिवाइस में 4-लेयर कूलिंग सिस्टम दिया है।

कैमरे की बात करें तो वीवो टी1एक्स डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें f/1.8 लेंस के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और f/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए इसमें f/1.8 लेंस के साथ फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का सेंसर है। Vivo T1x में 5,000mAh की बैटरी है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बैटरी रिवर्स चार्जिंग फीचर को भी सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 164.26×76.08x8mm और वजन 182 ग्राम है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777