भारत

तीसरा या चौथा मोर्चा नहीं जीत सकता है चुनाव, प्रशांत किशोर ने किए चौंका देने वाले दावे

नयी दिल्ली – चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर दावा किया कि कोई तीसरा या चौथा मोर्चा चुनाव नहीं जीत सकता है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को परास्त करने के लिए कई बार तीसरा मोर्चे की सुगबुगाहट दिखाई दी। हालांकि अभी तक तीसरा मोर्चा तैयार नहीं हो पाया। इन मोर्चो को खड़ा करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर समेत इत्यादि लोगों ने प्रयास किया।

एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने बताया कि उन्हें विश्वास नहीं है। कि कोई तीसरा या चौथा मोर्चा देश में चुनाव जीत पाएगा और अगर कोई पार्टी भाजपा को हराना चाहती है तो उसे दूसरे मोर्चे के रूप में उभरना होगा।

क्या ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को 2024 के आम चुनाव में तीसरे मोर्चे के रूप में उभरने में मदद कर रहे हैं प्रशांत किशोर ? इस सवाल के जवाब में प्रशांत किशोर ने बताया कि मैंने कभी नहीं माना कि इस देश में कोई तीसरा या चौथा मोर्चा चुनाव जीत सकता है। अगर हम भाजपा को पहला मोर्चा मानते हैं तो उस पार्टी को हराने के लिए दूसरा मोर्चा होना चाहिए। अगर कोई पार्टी भाजपा को हराना चाहती है तो उसे दूसरे मोर्चे के रूप में उभरने का प्रयास करना चाहिए।

PK कांग्रेस को नहीं मानते दूसरा मोर्चा
प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा थी लेकिन उन्होंने इससे खुद ही पर्दा उठाते हुए साफ कर दिया था कि वो कांग्रेस में शामिल नहीं होने वाले हैं। ऐसे में कांग्रेस को दूसरा मोर्चा मानने से जुड़े सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि नहीं, कांग्रेस देश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777