जनता जर्नादनफ्लैश न्यूज

राज्यपाल से ओ0पी जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमण्डल ने की भेंट

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से आज राजभवन में ओ0पी0 जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय, हरियाणा के कुलपति सहित 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल जी ने ओ0पी0 जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी द्वारा तैयार की गयी वर्ष 2021 की सतत विकास रिर्पोट (सीडीआर) का विमोचन किया तथा अपने सम्बोधन में राज्यपाल जी ने कहा कि एक निजी विश्वविद्यालय द्वारा अपनी सामाजिक हिस्सेदारी के रूप में प्रचारित यह एक अनूठी पहल है।

उन्होंने कहा कि भविष्य के लिए युवाओं को स्थिरता, हरित नवाचार और सामाजिक प्रभाव के महत्वपूर्ण पहलुओं पर सलाह देकर विश्वविद्यालय सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस रिर्पोट में विश्वविद्यालय को ज्ञान, सृजन, अनुसंधान, अनुभावात्मक शिक्षा, नवाचार और युवाओं को व्यापक जुड़ाव के केन्द्र में लाकर भविष्य को बदलने और जलवायु परिर्वतन की चुनौतियों का समाधान करने में मदद करने की क्षमता है। उन्होंने सुझाव दिया कि विश्वविद्यालय अपनी सीमा क्षेत्र में आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों को विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों से जोड़कर जागरूक बनाने का कार्य कर सकते हैं।

साथ ही समुदाय के साथ जुड़ने की उनकी क्षमता और उनके पास मौजूद बौद्धिक पूंजी के सदुपयोग के मार्गदर्शन में उनकी मदद कर सकते हैं। राज्यपाल जी ने कहा कि हमें आने वाली पीढ़ियों के लिये एक बेहतर जगह बनाने हेतु हमारे भौतिक एवं सामाजिक पर्यावरण की जानकारी अपने समाज को देनी होगी।

ओ0पी0 जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के संस्थापक कुलपति प्रो0 (डा0) सी राजकुमार ने कहा कि सतत विकास रिर्पोट 2021 का उद्देश्य एक हरियाली युक्त तथा सामाजिक रूप से समृद्ध परिसर का निर्माण करना और हमारी प्रगति के बारे में एक पारदर्शी एवं निष्पक्ष दृष्टिकोण रखना है। उन्होंने बताया कि यह व्यापक मूल्यांकन हमारी ऊर्जा और जल प्रबंधन प्रणालियों से लेकर सामुदायिक जुड़ाव पहल तक हमारी प्रक्रियाओं पर आयोजित किया था। उन्होंने कहा कि इस रिर्पोट के माध्यम से हमने शैक्षणिक संस्थानों को भविष्यवादी, सामाजिक और पर्यावरणीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करने का रास्ता दिखाया है।

ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के लॉ एडमिशन के निदेशक प्रोफेसर आनंद पी मिश्रा ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया।
इस अवसर पर श्री ब्रजेश सिंह, अध्यक्ष, आर्थर डी. लिटिल, भारत, प्रोफेसर (डॉ.) निशि पांडे, निदेशक, महिला विकास केंद्र और प्रोफेसर, लखनऊ विश्वविद्यालय, श्री सौरभ मिश्रा, प्रचार प्रमुख विद्या भारती पूर्वी, उत्तर प्रदेश, श्री बरनिक चित्रन मैत्रा, प्रबंध भागीदार और सीईओ, आर्थर डी. लिटिल इंडिया एंड साउथ एशिया, श्री माधवेंद्र सिंह, अखिल भारतीय महासचिव, एकल अभियान, और श्री सुधीर मिश्रा, संस्थापक और प्रबंध भागीदार, ट्रस्ट लीगल एडवोकेट्स और सलाहकार मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777