विविध

SSB के 415 आवास परिसर का हुआ उद्घाटन

SSB लखनऊ के 415 पारिवारिक आवासीय परिसर का उद्घाटन आज माननीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सेक्टर 6, गोमती नगर विस्तार में किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डा० दिनेश शर्मा, सशस्त्र सीमा बल की महानिदेशक, महानिरीक्षक-लखनऊ, आलोक शर्मा तथा केंद्र एवं राज्य के अनेक विशिष्ट अतिथिगण भी उपस्थित थे।

rajnath singh Inaugurates 415 SFA Campus of SSB at Lucknow
rajnath singh Inaugurates 415 SFA Campus of SSB at Lucknow

82.50 करोड़ की लागत से बनाया गया आवास

सशस्त्र सीमा बल के नव निर्मित पृथक पारिवारिक आवासीय परिसर बल के उन जवानो एवं अधिकारियों के परिवार के लिए बनाया गया है।

जिनके घर के मुखिया सुदूर भारत नेपाल-भूटान सीमा और देश में अन्यत्र आन्तरिक सुरक्षा के लिए तैनात हैं।

इस पृथक पारिवारिक आवासीय परिसर में 415 क्वाटर्स कुल 3.06 एकड़ भूमि पर बनाये गए हैं।

इस परिसर में 34 टाइप-1 क्वाटर्स (एरिया-400.38 स्क्वायर फीट), 308- टाइप-2 क्वाटर्स (एरिया-518.44 स्क्वायर फीट)

55 -टाइप-3 क्वाटर्स (एरिया-598.15 स्क्वायर फीट), 14 टाइप-4 क्वाटर्स (एरिया-852.91 स्क्वायर फीट) एवं 04- टाइप-5 क्वाटर्स (एरिया-1488.11 स्कवायर फीट) शामिल हैं।

इस आवासीय परिसर को बनाने में कुल 82.50 करोड़ की लागत आयी हैं।

जिसमें 9.53 करोड़ भूमि क्रय में तथा 72.97 करोड़ भवनों के निर्माण में खर्च किया गया हैं जिसे लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा बनाया गया है।

rajnath singh Inaugurates 415 SFA Campus of SSB at Lucknow
rajnath singh Inaugurates 415 SFA Campus of SSB at Lucknow

11 राज्यों में हो रहा आवासों का निर्माण

महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल अर्चना रामासुंदरम,ने स्वागत संबोधन में बताया की सशस्त्र सीमा बल कुल 11 राज्यों के प्रमुख शहरो में पृथक पारिवारिक आवासीय परिसर का निर्माण कर रहा है।

जिसके तहत उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में इसका निर्माण सर्वप्रथम किया गया है। आज इसका विधिवत उद्घाटन भी गृह मंत्री भारत सरकार

राज्य के प्रमुख शहरो में जिनमे दिल्ली/एनसीआर, पटना, सिलिगुरी, गुवाहाटी, देहरादून, भोपाल,बंगलुरु, रांची, जामनगर तथा जयपुर में इसका कार्य बहुत ही तीव्र गति से किया जा रहा है।

जल्द ही अन्य शहरो में भी इसका कार्य पूर्ण हो जायेगा।

rajnath singh Inaugurates 415 SFA Campus of SSB at Lucknow
rajnath singh Inaugurates 415 SFA Campus of SSB at Lucknow

किराये के मकानों में रहने वाले परिवारों के लिए ख़ुशी का दिन

आज का दिन विशेषतौर पर एसएसबी के उन जवानों के परिवारों के लिए बहुत ही खुशी का दिन हैं। जो किराये के मकानों में शहरो में अपने बच्चो की पढाई के लिए रहने को मजबूर हैं।

क्योकि उनके परिवार के मुखिया भारतीय सीमा सुरक्षा हेतु अपने परिवारों से दूर सीमा सुरक्षा में तैनात हैं।

इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पृथक पारिवारिक आवास परिसर (SFA) की एक अत्यंत विलक्षण योजना के अंतर्गत सशस्त्र सीमा बल, लखनऊ इकाई में 415 आवासों का निर्माण कराया गया ताकि वे देश सेवा में पूरी तत्पर्ता एवं तन्मयता से बिना अपने परिवार की चिंता किये काम कर सकें।

rajnath singh Inaugurates 415 SFA Campus of SSB at Lucknow
rajnath singh Inaugurates 415 SFA Campus of SSB at Lucknow

गृहमंत्री ने किया सम्मानित

आज इस अवसर पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा सशस्त्र सीमा बल के कुछ जवानों एवं अधिकारियो को प्रतीकात्मक तौर पर उनके परिवारों के रहने हेतु अपने कर कमलो से चाबी भी प्रदान की।

इसके अतिरिक्त उन्होंने बल के उन बहादुर जवानों को भी सम्मानित किया, जिन्होंने अपनी जान की परवाह ना करते हुए आंतरिक सुरक्षा का दायित्व निभाते समय विभिन्न ऑपरेशन में घायल हुए हैं।

इस अवसर पर गृहमंत्री ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल अपने सेवा सुरक्षा बन्धुत्व के आर्दशों पर चलते हुए एवं अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी लगन व निष्ठा से करते हुए, इस बल का नाम रोशन करते रहेगें।

उन्होंने सशस्त्र सीमा बल की महानिदेशक को तथा समस्त अधिकारीगण व जवानों को इस नये प्रथक परिवार आवासीय परिसर के उद्घाटन के शुभ अवसर पर बधाई दी।

और कहा कि अब इन नये भवनों के बनने के बाद सीमा पर तैनात अधिकारी व जवानों के परिवार इस आवासीय परिसर में सुरक्षित रह सकेगें। जिसके फलस्वरूप बल के जवान उत्तम तरीके से अपने कार्यो का निर्वाहन कर सकेगें।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777