खबर
अन्नाद्रमुक बैठक में Dinakaran को हटाया गया
चेन्नई। अन्नाद्रमुक के बागी नेता Dinakaran पर पलटवार करते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में बताया गया कि उन्हें 10 अगस्त को ही पार्टी उप महासचिव के पद से हटा दिया गया था और उन्होंने पार्टी में जो बदलाव किए हैं वह अवैध हैं।
पार्टी में मंजूर किए गए एक प्रस्ताव में कहा गया, ‘Dinakaranको उन लोगों को पार्टी पदों से हटाने का कोई अधिकार नहीं है, जिन्हें अन्नाद्रमुक की दिवंगत प्रमुख जयललिता ने नियुक्त किया था और इस संबंध में उन्होंने जो ऐलान किए हैं पार्टी उन्हें मानने के लिए बाध्य नहीं है।



