राष्ट्रीय

बिहार में पंचायत चुनाव का ऐलान, 11 चरणों में होगी वोटिंग

बिहार में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। कुल 11 चरणों में बिहार में पंचायत चुनाव होंगे। सबसे खास बात यह है कि इस बार का पंचायत चुनाव ईवीएम मशीन के जरिए होगा। 24 सितंबर को पहले पेज की वोटिंग होगी जबकि आखरी पेज की वोटिंग 12 दिसंबर को होगी। नीतीश कैबिनेट ने पंचायत चुनाव के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव के तहत सबसे पहले उन जिलों में चुनाव होंगे जहां बाढ़ की समस्या नहीं है।

बाढ़ से प्रभावित जिलों में आखिरी चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। ग्राम पंचायत के विभिन्न पदों के लिए 11 चरणों में चुनाव होंगे। पहला चरण-24 सितंबर, दूसरा- 29 सितंबर, तीसरा-8 अक्टूबर, चौथा-20 अक्टूबर, पांचवा-24 अक्टूबर, छठा- 3 नवंबर, सांतवा- 15 नवंबर, आठवां- 24 नवंबर, नौवां- 29 नवंबर, 10वां- 8 दिसंबर और 11 वां 12 दिसंबर 2021 को होगा। आपको बता दें कि 6 पदों के लिए चुनाव होने हैं। इनमें मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, वार्ड सदस्य, सरपंच और पंच के चुनाव होंगे।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777