राष्ट्रीय

सरकार ने चिराग को दिया बड़ा झटका

लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान के निधन के बाद उनके बेटे चिराग पासवान की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पहले विधानसभा चुनाव में पार्टी को सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद चाचा पशुपति पारस की अगुवाई में पार्टी टूट गई और अब चिराग पासवान को केंद्र सरकार ने जबरदस्त झटका दिया है। दरअसल, केंद्रीय आवास मंत्रालय की ओर से एक नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के मुताबिक उन्हें नई दिल्ली के 12 जनपथ स्थित पिता रामविलास पासवान का बंगला खाली करना होगा। आपको बता दें कि मौजूदा समय में रामविलास पासवान की पत्नी और चिराग पासवान इसी आवास में रहते हैं।

सूत्र बता रहे हैं कि 14 जुलाई को रामविलास पासवान के सरकारी बंगले को खाली करने का नोटिस जारी किया गया था। वहीं चिराग ने नोटिस मिलने के बाद मंत्रालय से इस बात की अपील की है कि वह पिता की बरसी तक इसे उनके पास रहने दें। हालांकि, अब तक केंद्र की ओर से इस पर कोई जवाब नहीं दिया गया है। आपको यह भी बता दे कि चिराग पासवान बिहार के जमुई से लोकसभा सांसद हैं। ऐसे में उन्हें भी एक बंगला अलॉट किया गया है। लेकिन वह ज्यादातर समय 12 जनपद वाले बंगले में ही बिताते हैं। लुटियंस दिल्ली में यह बंगला स्थित है।

इसी बंगले में पार्टी का कार्यालय भी था। जानकार बताते हैं कि रामविलास पासवान को यह बंगला काफी समय पहले ही अलॉट किया गया था। तब से वह लगातार इसी बंगले में रहा करते थे। सूत्र यह भी दावा कर रहे हैं। कि यह बंगला पशुपति पारस को आवंटित किया गया था। हालांकि उन्होंने इसे लेने से इनकार कर दिया था। पारस ने कहा कि वह इस बंगले में रहकर कोई गलत राजनीतिक संदेश नहीं देना चाहते। दूसरी ओर अब तक इसको लेकर पशुपति पारस और चिराग पासवान के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777