पश्चिम बंगाल

मुकुल रॉय के खिलाफ दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई की मांग करेंगे – शुभेंदु

कोलकाता – पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि अगर मुकुल रॉय विधायक पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तो वह उनके खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई के लिए आवेदन देंगे। मुकुल रॉय पिछले सप्ताह भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और कृष्णानगर उत्तर सीट पर जीत हासिल की थी।

रॉय का नाम लिए बिना अधिकारी ने कहा, ‘‘कृष्णानगर उत्तर सीट के विधायक ने पार्टी बदल ली और हमें उम्मीद है कि वह विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा देंगे। अगर वह कल तक इस्तीफा नहीं देंगे तो हम हम बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर दल-बदल विरोधी कानून लागू करने की मांग करेंगे।

अधिकारी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ‘‘मामले पर गौर कर रहे है। और उनकी राय लेने के बाद कानूनी कदम उठाए जाएंगे। अधिकारी ने राजभवन के बाहर संवाददाताओं से कहा, अगर मामला नहीं सुलझा तो भाजपा विधायक दल ने कानूनी रास्ता अपनाने का फैसला किया है। इससे पहले, भाजपा विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ से चर्चा की।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777