Maoist ने झारखंड में ट्रेन की पटरी उड़ाई

गिरिडीह। माओवादियों ने आज हावड़ा नई दिल्ली ग्रांड कॉर्ड सेक्शन में विस्फोट करके ट्रेन की पटरी उड़ाकर झारखंड में एकदिवसीय बंद की शुरूआत की। ट्रेन की पटरी उड़ने से राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई। पुलिस अधीक्षक (रेलवे), धनबाद असीम विक्रांत मिंज ने कहा कि कल मध्यरात्रि को बंद शुरू होने के थोड़ी देर बाद रात 12 बजकर 40 मिनट पर धनबाद रेलवे संभाग के तहत चिचाकी-कर्माबाद स्टेशनों के बीच पटरी उड़ाई गई।

रेलवे सूत्रों ने कहा कि कालका मेल, तीन राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन, हटिया पटना एक्सप्रेस, हावड़ा देहरादून एक्सप्रेस सहित लंबी दूरी की कई ट्रेनें घटना के बाद फंस गईं। कई मालगाड़ियों की आवाजाही भी बाधित हुई। वरिष्ठ संभागीय वाणिज्यिक प्रबंधक (धनबाद), एके झा ने कहा कि सुबह सात बजकर 40 मिनट पर मार्ग पर रेलवे सेवाएं बहाल कर दी गईं। पुलिस ने कहा कि विस्फोट के तुरंत बाद हजारीबाग के रेलवे अधिकारी और रेलवे सुरक्षा पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

एक अन्य घटना में, गिरिडीह पुलिस अधीक्षक अखिलेश बी बेरियार ने कहा कि माओवादियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आहूत बंद के दौरान डुमरी मार्ग पर धावातांड में एक वाहन जला दिया। उपसंभागीय पुलिस अधिकारी दीपक शर्मा ने कहा कि उन्होंने जिले के डुमरी बिरनी मार्ग पर बराकर नदी पर पुल बनाने में लगे एक ठेकेदार के एक वाहन में भी आग लगा दी। एक खबर के अनुसार, बंद का आंशिक असर रहा क्योंकि दुकानें तथा बाजार खुले रहे लेकिन लंबी दूरी की बसें नहीं चलीं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777