खबरविविधविशेष

Govt. Deptt. पर रूo 10756 करोड़ का विद्युत बकाया।

जहां वर्तमान में पूरे प्रदेश में 1 लाख रूपये से अधिक बकायेदारों के खिलाफ अभियान चल रहा है वहीं प्रदेश के Govt. Deptt. पर बढ़ते विद्युत बकाये को Govt. Deptt. से वसूलकर विभाग को दिलाकर कैशगैप कम करने के लिये उoप्रo राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा से मुलाकात की।

उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने ऊर्जामंत्री के सामने देश के दूसरे अन्य राज्यों के सरकारी बकायों का तुलनात्मक विवरण रखते हुए उनके समक्ष यह तथ्य रखा कि उoप्रo देश का पहला राज्य है जहां सबसे ज्यादा Govt. Deptt. पर बकाया है।

31 मार्च 2017 को प्रदेश के Govt. Deptt. पर जो कुल बकाया रूo 8853 करोड़ था, वह अब बढ़कर मार्च, 2018 के अंत तक रूo 10756 करोड़ हो जायेगा। जबकि उदय स्कीम के तहत केन्द्र सरकार हर मीटिंग में सरकारी बकायों को कम करने के लिये देश की सभी बिजली कम्पनियों को लगातार आदेशित कर रहा है।

1 2 3Next page

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777