मनोरंजन

गगनयान मिशन में फिर देरी, पहले मिशन में नहीं जाएगा ह्यूमेनॉइड

भारत के महत्वाकांक्षी मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम, ‘गगनयान’ में एक और देरी होने की संभावना है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर ‘इंडिया टुडे डिजिटल’ को बताया कि अब इसका पहला मानवरहित मिशन फरवरी 2027 से पहले लॉन्च होने की उम्मीद नहीं है। पहले इस मिशन को दिसंबर 2026 में लॉन्च करने की योजना थी, लेकिन तकनीकी सुधारों, अतिरिक्त सिमुलेशन और वैलिडेशन प्रक्रियाओं के चलते इसके लॉन्च में और देरी हो सकती है। ह्यूमन स्पेस फ्लाइट सेंटर (HSFC) और यू.आर. राव सैटेलाइट सेंटर (URSC) में चल रही गतिविधियों की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बताया कि लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, लेकिन अंतरिक्ष यान और लॉन्च व्हीकल को उड़ान के लिए मंजूरी मिलने से पहले कुछ महत्वपूर्ण काम अभी भी बाकी हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा इसरो इस मिशन को जितना संभव हो सके, पूरी तरह सुरक्षित और त्रुटिहीन बनाना चाहता है। यह भारत की मानव अंतरिक्ष उड़ान क्षमताओं को प्रदर्शित करने का पहला प्रयास है, और जब इतने बड़े स्तर की तकनीक शामिल हो, तो अनिश्चितताएं होना स्वाभाविक है। अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम आगे बढ़ रहा है, लेकिन बाकी बचे सिमुलेशन और तकनीकी मूल्यांकन दिसंबर में होने वाले लॉन्च के शेड्यूल को प्रभावित कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777