नेतन्याहू का प्लान फेल! अरब नेता बन गया डिप्टी स्पीकर, इजरायल में बन गया नया इतिहास
इज़राइल की राजनीति से आई एक बड़ी खबर ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी खेमे की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अल जज़ीरा की रिपोर्ट के मुताबिक इज़राइली संसद यानी नेसेट के एक अरब सदस्य और जॉइंट लिस्ट गठबंधन के अध्यक्ष अहमद तिबी को संसद का डिप्टी स्पीकर चुन लिया गया। नेसेट के सदस्यों द्वारा चुने जाने के बाद अहमद तिबी ने अल जज़ीरा से बातचीत में इसे 27 अक्टूबर के चुनाव में 11 सीटें जीतने वाले अपने गठबंधन की एक वाजिब उपलब्धि बताया। तिबी ने आरोप लगाया कि बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी और राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन ग्विर ने उनके चुनाव को रोकने की पूरी कोशिशें की थीं। लेकिन तमाम भड़काऊ बयानों के बावजूद वे नाकाम ही रहे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, अब संसद की सभी समितियों में जॉइंट लिस्ट का प्रतिनिधित्व होगा। पिछले महीने हुए आम चुनाव में इज़राइल के फिलिस्तीनी नागरिकों का प्रतिनिधित्व करने वाले दो प्रमुख गुटों जॉइंट लिस्ट और यूनाइटेड अरब लिस्ट यानी राम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 120 सदस्य संसद में कुल 19 सीटों पर जीत दर्ज की। राष्ट्रपति इसाक हरज़ोग द्वारा इस महीने अगली सरकार बनाने की जिम्मेदारी सौंपी जाने के बाद इन अरब दलों ने विपक्षी नेता गादी आइजनकोट को अपना समर्थन दिया।
अहमद तिबी के मुताबिक अब इन दलों का मुख्य ध्यान अपनी बढ़ी हुई संसदीय ताकत का इस्तेमाल कर अपने समुदाय के साथ होने वाले भेदभाव और अन्य बुनियादी मुद्दों को हल करने पर है। डिप्टी स्पीकर चुने जाने से ठीक एक दिन पहले रविवार को अहमद तिबी ने बेंजामिन नेतन्याहू और उनके सहयोगियों के खिलाफ आपराधिक जांच की मांग करके सियासी हलचल और तेज़ कर दी। इज़राइल के चैनल 12 की एक खोजी रिपोर्ट का हवाला देते हुए तिबी ने नेतन्याहू और उनके करीबियों पर माफिया शैली में काम करने का आरोप लगाया। चैनल 12 की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नेतन्याहू के चीफ ऑफ स्टाफ ईदो नार्डेन ने चुनाव से पहले पुलिस कमिश्नर के दफ्तर से संपर्क कर यह आरोप लगाया था कि दक्षिणी इज़राइल में राम पार्टी के तीन कार्यकर्ता मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए भारी मात्रा में नकदी और वाउचर जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री कार्यालय के एक पूर्व कर्मचारी की सूचना पर भरोसा करते हुए पुलिस ने बिना वैध सर्च या गिरफ्तारी वारंट के उन कार्यकर्ताओं के घरों पर छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस मामले पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए टीवी ने लिखा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। यहां तक कि नेतन्याहू भी नहीं।



