विश्‍व

नेतन्याहू का प्लान फेल! अरब नेता बन गया डिप्टी स्पीकर, इजरायल में बन गया नया इतिहास

इज़राइल की राजनीति से आई एक बड़ी खबर ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी खेमे की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अल जज़ीरा की रिपोर्ट के मुताबिक इज़राइली संसद यानी नेसेट के एक अरब सदस्य और जॉइंट लिस्ट गठबंधन के अध्यक्ष अहमद तिबी को संसद का डिप्टी स्पीकर चुन लिया गया।  नेसेट के सदस्यों द्वारा चुने जाने के बाद अहमद तिबी ने अल जज़ीरा से बातचीत में इसे 27 अक्टूबर के चुनाव में 11 सीटें जीतने वाले अपने गठबंधन की एक वाजिब उपलब्धि बताया। तिबी ने आरोप लगाया कि बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी और राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन ग्विर ने उनके चुनाव को रोकने की पूरी कोशिशें की थीं। लेकिन तमाम भड़काऊ बयानों के बावजूद वे नाकाम ही रहे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, अब संसद की सभी समितियों में जॉइंट लिस्ट का प्रतिनिधित्व होगा। पिछले महीने हुए आम चुनाव में इज़राइल के फिलिस्तीनी नागरिकों का प्रतिनिधित्व करने वाले दो प्रमुख गुटों जॉइंट लिस्ट और यूनाइटेड अरब लिस्ट यानी राम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 120 सदस्य संसद में कुल 19 सीटों पर जीत दर्ज की। राष्ट्रपति इसाक हरज़ोग द्वारा इस महीने अगली सरकार बनाने की जिम्मेदारी सौंपी जाने के बाद इन अरब दलों ने विपक्षी नेता गादी आइजनकोट को अपना समर्थन दिया।

गौरतलब है कि अहमद तिबी ता अल पार्टी के नेता हैं जो जॉइंट लिस्ट का एक हिस्सा है। वे पहली बार 1999 में नेसेट के लिए चुने गए थे और इससे पहले 2006 से 2022 तक भी संसद के डेप्युटी स्पीकर रह चुके हैं। इजराइली संसद के इतिहास में कई अरब नेता इस पद पर रह चुके हैं। इनमें 1988 में नेसेट में नियुक्त होने वाले पहले मुस्लिम नवाफ मसाल्ला, 2003 में नियुक्त हदाश पार्टी के पूर्व नेता मोहम्मद बाराके, राम के पूर्व सांसद अब्दुल मलिक देहमशी और 2020 से 2022 के बीच डेप्युटी स्पीकर रहे राम के नेता मंसूर अब्बास शामिल हैं। एक तरफ संसद की सभी समितियों में अरब दलों की मजबूत भागीदारी और दूसरी तरफ चुनावी हस्तक्षेप के आरोपों पर आपराधिक जांच की बढ़ती मांग। इजराइल की मौजूदा सियासत में यह घटनाक्रम कार्यवाहक सरकार और बेंजामिन नेतन्याहू के लिए एक बड़ी राजनीतिक चुनौती बनकर उभरा है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777