विश्‍व

New Delhi में SCO बैठक के लिए Pakistan ने भरी हामी, मंत्री मुसादिक मलिक का अहम दौरा

पाकिस्तान, 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’ (सभ्यता संवाद मंच) में हिस्सा लेगा। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सरकार ने नई दिल्ली में होने वाले इस कार्यक्रम में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मामलों के संघीय मंत्री, मुसादिक मसूद मलिक को नामित किया है। बयान में कहा गया है पाकिस्तान सरकार ने 20 से 22 नवंबर 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले SCO ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग’ में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने के लिए जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मामलों के संघीय मंत्री, डॉ. मुसादिक मसूद मलिक को नामित किया है। बयान में बताया गया है कि इस संवाद में SCO के सदस्य देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जो सांस्कृतिक समझ और सभ्यताओं के बीच जुड़ाव पर अपने विचार साझा करेंगे। इसके अलावा, इस्लामाबाद ने कहा कि वह “SCO के ढांचे के भीतर, आपसी सम्मान की भावना के साथ, सभ्यताओं के बीच संवाद को बढ़ावा देने और लोगों के आपसी संपर्क को बढ़ाने” के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777