साइबर संवाद

सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था PM पद? राहुल-प्रियंका की नाराजगी से लेकर विदेशी मूल की चिंता तक… आज से मिलेगा Belonging में हर सवाल का जवाब

साल 2004 में लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सत्ता में वापसी हुई थी। पार्टी के पास सरकार बनाने का मौका था और सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की मांग तेज हो गई थी, लेकिन तमाम राजनीतिक दबाव के बावजूद भी उन्होंने प्रधानमंत्री बनने का पद स्वीकार नहीं किया और डॉ. मनमोहन सिंह को सरकार की कमान सौंप दी। आखिर सोनिया गांधी ने उस समय यह फैसला क्यों लिया था? कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष ने अपनी किताब Belonging: A Journey of Love में उस दौर की कहानी अब लोग जान पाएंगे। किताब 10 नवंबर यानी की आज से बाजार में कदम रख रही है।

जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी ने इस किताब में बताया है कि प्रधानमंत्री पद को लेकर उनके मन में जिम्मेदारी और निजी आशंकाओं के बीच लगातार क्या संघर्ष चल रहा था। एक तरफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मतदाताओं की उम्मीदें थीं, तो दूसरी ओर उनके बच्चे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के मन की बात, जहां उनके दोनो बच्चे नहीं चाहते थे कि उनकी मां प्रधानमंत्री बनें।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777