ओमान के पास भारतीय कार्गो शिप पर हमला, एक गुजराती नागरिक की मौत; 13 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू
ओमान के लिमाह के पास सोमवार शाम एक व्यावसायिक जहाज पर हमला हो गया। जहाज पर 14 भारतीय नागरिक सवार थे। हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान चलाकर 13 नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुजरात निवासी गांधार नाहीम अजीज के रूप में हुई है। घटना एमएसवी अल जुशुफ़ी नाम के जहाज पर हुई। हमले के बाद जहाज पर सवार लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। राहत एवं बचाव दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया।
भारतीय जहाज के साथ क्या हुआ?
2 नवंबर को ओमान के समुद्री क्षेत्र में भारतीय झंडे वाले एक जहाज पर हमला किया गया था। बताया गया कि अज्ञात एरियल ऑब्जेक्ट से हमला किया गया। जहाज में कुल 14 भारतीय नाविक सवार थे। हमले के बाद ओमानी तटरक्षक बल ने नाविकों को बचाया था, लेकिन इनमें से एक को गंभीर चोट आई थी जिससे उनकी मौत हो गई।




