वैशाली नाव हादसा: PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद
बिहार के वैशाली जिले में नाव पलटने की घटना में हुई मौतों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस घटना में घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
प्रधानमंत्री ने इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों को भी आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस हादसे पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। केंद्र सरकार की ओर से घोषित इस सहायता राशि से हादसे में प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद मिलेगी।
राघोपुर नाव हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “बिहार के वैशाली में नाव पलटने की घटना में लोगों की मौत बहुत दुखद है। इस मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। मैं सभी घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।” प्रधानमंत्री ने कहा कि स्थानीय प्रशासन इस त्रासदी से प्रभावित लोगों को मदद पहुंचा रहा है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।
हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 बच्चे
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर दियारा क्षेत्र के रामपुर में मंगलवार को नदी में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी लोग दियारा में सिंघेश्वर राय के यहां भोज खाने जा रहे थे। इसी दौरान नदी पार करते समय छोटी डोंगी नाव पलट गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूत्रों ने बताया कि नाव पर करीब 15 से 20 युवक और बच्चे सवार थे। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से अब तक 11 शवों को पानी से बाहर निकाला गया है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर कैंप कर रही है। लापता लोगों की तलाश में राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख
घोषित राहत पैकेज के तहत, इस घटना में मारे गए हर व्यक्ति के परिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से दो लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं, हादसे में घायल हुए प्रत्येक व्यक्ति को 50 हजार रुपये की सहायता राशि मिलेगी। इस मदद का उद्देश्य उन लोगों के परिवारों को तुरंत आर्थिक सहायता देना है जिनकी जान चली गई और जो इस हादसे में घायल हुए हैं। साथ ही, घायलों को भी उपचार और अन्य जरूरी खर्चों में आर्थिक सहायता मिल सकेगी।
सीएम सम्राट चौधरी ने भी जताया दुख
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वैशाली जिले के राघोपुर में नाव हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री चौधरी ने मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री चौधरी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में कहा कि राघोपुर में नाव हादसे में मासूमों समेत लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। इस कठिन समय में उनकी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। श्री चौधरी ने प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेजी से पूरा करने और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।



