साइबर संवाद

लखनऊ के होटल में हादसा या हत्या? 10वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत, साथ रुका युवक फरार; मां बोली- बेटी को फेंका गया नीचे

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके से एक दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ओमेक्स स्थित होटल सेलेस्टियल मैन्योर की 10वीं मंजिल से गिरकर 24 साल की समरीन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के वक्त वह एक युवक के साथ होटल के कमरे में रुकी थी, जो लड़की के नीचे गिरते ही मौके से फरार हो गया। पुलिस और परिवार इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

कमरा नंबर 1037 में क्या हुआ?

पुलिस के मुताबिक, अंबेडकरनगर और सुल्तानपुर से जुड़े रहने वाले अवनीश जायसवाल उर्फ देव ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे होटल सेलेस्टियल मैन्योर में कमरा नंबर 1037 बुक किया था। समरीन भी उसी के साथ होटल के अंदर गई थी।

शाम करीब 6 बजे अचानक समरीन 10वीं मंजिल की बालकनी से नीचे आ गिरी। नीचे गिरते ही उसकी बॉडी कई जगह से मुड़ गई और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी युवक घबराकर भागा और तुरंत लिफ्ट के रास्ते ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचा। इसके बाद वह पार्किंग से अपनी बाइक उठाकर वहां से रफूचक्कर हो गया। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट को बुलाकर सबूत जुटाए।

मेरी बेटी को ऊपर से फेंका गया

मृतका की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने साफ आरोप लगाया है कि आरोपी देव ने उनकी बेटी को धोखे से फंसाया और होटल ले जाकर 10वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। मेरी बेटी कपड़े लेने घर से निकली थी, लेकिन वह लड़का उसे बहला-फुसलाकर ले गया। होटल में उसने गलत नाम लिखवाया था। मेरी औलाद चली गई, मुझे इंसाफ चाहिए।

परिवार के अन्य सदस्यों का कहना है कि समरीन बहुत सीधी-सादी थी और आरोपी कई महीनों से उसके संपर्क में था। परिवार को इस खौफनाक घटना की खबर देर रात मिली।

तलाक का चल रहा था केस

परिवार की स्थिति: समरीन पांच बहनों और दो भाइयों में तीसरे नंबर पर थी। उसके पिता का निधन सात साल पहले हो चुका है, जबकि उसके दोनों भाई विदेश में रहकर मेहनत-मजदूरी करते हैं। समरीन की शादी 6 साल पहले हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद से वह अपनी मां और बहनों के साथ ही रह रही थी। उसका पति से तलाक का केस कोर्ट में चल रहा था। सोमवार को उसकी कोर्ट में पेशी भी थी, लेकिन वह घर से बहन के लिए कपड़े लाने की बात कहकर निकली थी।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी अवनीश जायसवाल उर्फ गोलू मूल रूप से अंबेडकरनगर के अकबरपुर का रहने वाला है, जहां टांडा रोड पर उसके परिवार की ‘भूषण मशीनरी स्टोर’ के नाम से दुकान है। उसका ननिहाल सुल्तानपुर के दोस्तपुर में है, जहां उसका आना-जाना था।

फिलहाल पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह मामला आत्महत्या का है, हादसा है या फिर सुनियोजित हत्या।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777