भारत

“ग्राम प्रहरियों के मानदेय में 1,000 प्रतिमाह की वृद्धि पर विधायक धीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जताया आभार”

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदारों) के मासिक मानदेय में 1,000 की वृद्धि किए जाने के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है। उल्लेखनीय है कि जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने दिनांक 06 मई, 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर प्रदेश के थानों में तैनात ग्राम चौकीदारों की आर्थिक स्थिति और ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था में उनके महत्वपूर्ण योगदान की ओर ध्यान आकर्षित कराया था। उक्त पत्र में ग्राम चौकीदारों का मासिक मानदेय 2,500 से बढ़ाए जाने के साथ-साथ साइकिल भत्ता, वर्दी भत्ता, स्वास्थ्य बीमा तथा आकस्मिक बीमा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने का भी अनुरोध किया गया था।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777