National Sports Day पर Mansukh Mandaviya ने युवाओं से प्रतिदिन 1 घंटा खेलने की अपील की
भारत ने शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया और इस मौके पर खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने लोगों, खासकर युवाओं से मजबूत राष्ट्र के निर्माण और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हर दिन कम से कम एक घंटा खेल और शारीरिक गतिविधियों के लिए देने की अपील की। राष्ट्रीय खेल दिवस महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है। उनके शानदार गोल करने की क्षमता की बदौलत भारत ने आजादी से पहले के दौर में लगातार तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते थे।
मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है और एक नया भारत बनाया जा रहा है। ’’ उन्होंने कहा कि नये भारत के निर्माण के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए यह भी सुनिश्चित करना होगा कि हर व्यक्ति स्वस्थ रहे और समाज स्वस्थ हो। उन्होंने कहा कि इससे देश को समृद्ध बनाने में मदद मिलेगी।
मेघवाल ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में नियमित रूप से खेल और शारीरिक गतिविधियों में हिस्सा लेने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘नियमित रूप से खेलों में हिस्सा लेने से हम शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं और मानसिक तनाव से मुक्त रहते हैं। ’’ इस मौके पर चार टीम के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।



