खेल-खिलाड़ी

Rajnath Singh ने Commonwealth Games के पदक विजेता सैन्य खिलाड़ियों की सराहना की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल में संपन्न ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले सशस्त्र बलों के खिलाड़ियों की शुक्रवार को सराहना की और कहा कि ये खिलाड़ी ‘सैनिक और चैंपियन का बेहतरीन मेल’ हैं तथा देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने ग्लास्गो खेलों में हिस्सा लेने वाले भारतीय सेना के दल के सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान यह बात कही। राजनाथ ने कहा, ‘‘आप सिर्फ सेना का नहीं, बल्कि पूरे देश का गौरव हैं।’’ राजनाथ ने शारीरिक और मानसिक दबाव पर काबू पाने तथा अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में देश को गौरवान्वित करने के लिए खिलाड़ियों की मजबूत इच्छाशक्ति और दृढ़ विश्वास की भी सराहना की।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777