मनोरंजन

कभी शादियों में ₹5,000 के लिए गाते थे Diljit Dosanjh, बयां किया बचपन का वो दौर जब ‘बीमार होना भी एक Luxury थी’

ग्लोबल आइकन बन चुके पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) आज जिस भी शहर में पैर रखते हैं, वहाँ के स्टेडियम खचाखच भर जाते हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की बॉक्स ऑफिस सफलता के बीच, दिलजीत ने अपने शुरुआती दिनों के उस कड़े संघर्ष को याद किया है जिसे सुनकर फैंस भावुक हो रहे हैं। ‘Q with Tom Power’ पॉडकास्ट को दिए एक इंटरव्यू में दिलजीत ने खुलासा किया कि आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक होने के बावजूद, एक दौर ऐसा था जब उनका परिवार बेहद साधारण मेडिकल खर्च उठाने की स्थिति में भी नहीं था। अपनी जड़ों और बचपन के दिनों को याद करते हुए दिलजीत ने बताया कि वे एक बेहद साधारण, औसत से भी कम आय वाले परिवार से आते थे। इस तंगी ने जिंदगी को लेकर उनके पूरे नजरिए को बदल दिया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777