ज्योतिष

8 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, राशि अनुसार करना चाहिए दान-पुण्य

मंगलवार 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है। इस दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। भारत में ये ग्रहण दिखाई देगा। इस वजह से इसका सूतक रहेगा। सूतक के समय में मंदिर बंद रहते हैं और सभी तरह की पूजा-पाठ वर्जित रहती हैं। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर-जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि भारत में ग्रहण की शुरुआत दोपहर 2.41 बजे से होगी।

शाम 6.20 बजे तक ग्रहण रहेगा। चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण शुरू होने से ठीक 9 घंटे पहले से शुरू हो जाता है और ग्रहण खत्म होने के साथ सूतक भी खत्म हो जाता है। चंद्र ग्रहण के समय दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। अगर इस दौरान राशि अनुसार दान किए जाते हैं तो कुंडली के कई दोषों का असर कम सकता है। 8 नवंबर को लगने वाला चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा जिस कारण से इसका सूतक काल मान्य रहेगा। सूतक चंद्रग्रहण लगने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है।

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल में किसी भी तरह का शुभ कार्य और पूजा-पाठ करने की मनाही होती है। ग्रहण के दौरान कई तरह की विशेष सावधानियां बरती जाती हैं। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण नहीं देखना चाहिए, ग्रहण के बाद दान-पुण्य,स्नान और अपने इष्ट देव के मंत्रों का जाप करना चाहिए।

कार्तिक मास में मंगलवार को ग्रस्तोदय चन्द्रग्रहण होने से लूटपाट, चोरी व अग्निकाण्ड की घटनाएं बढ़ेगी तथा शीतकालीन फसलों में रोग प्रकोप होगा। राजनेताओं में भी खींचतान बढ़ेगी। ग्रहण के समय चन्द्र-राहु का सूर्य-बुध-शुक्र-केतु से सम-सप्तक योग बनने से प्राकृतिक प्रकोप से जन-धन की हानि तथा धातु व रस पदार्थों में तेजी होगी।

ग्रहण का समय

ग्रहण प्रारम्भ: दोपहर 02:39

ग्रहण मध्य: सायं 04:29

ग्रहण समाप्त: सायं 06:19

ग्रहण अवधि: 03 घण्टा 40 मिनट

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास बता रहे हैं कि राशि अनुसार आपको किन चीजों का दान करना चाहिए।

मेष- गेहूं, जमीन, मसूर दाल, लाल कपड़े, लाल गाय, गुड़, चंदन, लाल फूल, सोना, तांबा, केशर, का दान करना चाहिए।

वृषभ- ये लोग चावल, शकर, हीरा, चांदी, मोती, सफेद कपड़े, घी, सोना का दान कर सकते हैं।

मिथुन- कांस्य के बर्तन, हरे कपड़े, घी, धन, पन्ना, सोना, सभी प्रकार के फूल, कर्पूर, शंख, फल, खाना दान कर सकते हैं।

कर्क- चावल, सफेद कपड़े, चंदन, फूल, शकर, चांदी, सफेद बैल, घी, शंख, दही, मोती और कर्पूर का दान कर सकते हैं।

सिंह- गेहूं, माणिक्य, गाय, कमल का फूल, लाल चंदन, लाल कपड़े, सोना, तांबा, केशर, मूंगा का दान कर सकते हैं।

कन्या- कांस्य के बर्तन, हरे कपड़े, घी, धन, पन्ना, सोना, फूल, कर्पूर, शंख, फल, खाना का दान करें।

तुला- चावल, शकर, हीरा, चांदी, मोती, सफेद कपड़े, घी, सोना दान करें।

वृश्चिक- भूमि, मसूर दाल, लाल कपड़े, गुड़, चंदन, फूल, सोना, तांबा, केशर का दान कर सकते हैं।

धनु- अनाज, पीले कपड़े, सोना, घी, पीले फल, पुखराज, हल्दी, किताबें, धन, शहद, शकर, नमक, भूमि का दान का दान कर सकते हैं।

मकर- तेल, सात धान, नीलम, तिल, नील और नीले कपड़े, कंबल, ऊनी वस्त्र, सोना, उड़द का दान कर सकते हैं।

कुंभ- इस राशि के लोग तेल, सात प्रकार के धान, नीलम, तिल, नीले और काले कपड़े, कंबल, ऊनी कपड़े, सोना दान करें।

मीन- पीले कपड़े, अनाज, सोना, घी, पीले फल, पुखराज, हल्दी, किताबें, धन, शहद, शकर, नमक का दान कर सकते हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

mahjong slot

Power of Ninja

slot garansi kekalahan 100

slot88

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

bonus new member

rtp slot