उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

जिंदा जल गए एक ही परिवार के 5 लोग, मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

बरेली : जिले के फरीदपुर में एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जल गए. मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल हैं. शनिवार की रात परिवार कमरे में सोया था. रविवार की सुबह पड़ोसियों ने मकान से धुआं निकलते देख शोर मचाया. मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. अफसरों ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई. घर में हीटर या शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है.

फरीदपुर थाना क्षेत्र के फरुखपुर मोहल्ले में अजय गुप्ता (35) अपनी पत्नी अनीता गुप्ता (34) के साथ रहते थे. परिवार में बेटा दिव्यांश गुप्ता (9), बेटी दिव्यांशी (6) और छोटा बेटा दक्ष (3) थे. शनिवार की रात को पूरा परिवार खाना खाकर सो गया था. रविवार की सुबह पड़ोसी जगे तो देखा कि अजय गुप्ता के मकान से धुआं निकल रहा है. इस पर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया. कुछ ही देर में मौके पर भीड़ लग गई. पुलिस को भी जानकारी दी गई. पुलिस मौके पर पहुंच गई. अंदर जाकर देखा तो अजय गुप्ता, अनीता गुप्ता सहित तीनों बच्चों की जलकर मौत हो गई थी.

पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. पुलिस ने सभी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. आशंका है कि हीटर या घर की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई. इससे जलकर उनकी मौत हो गई. वहीं इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद पड़ोसियों की इसकी भनक तक नहीं लग पाई, इससे वे भी हैरान हैं.

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button