
360 डिग्री में शॉट्स मारने वाले कौन हैं आयुष बडोनी
लखनऊ सुपरजाइंट्स में एक खिलाड़ी हैं। नाम आयुष बडोनी है। आयुष बडोनी को लखनऊ सुपरजाइंट्स ने महज 20 लाख रुपए में खरीदा है। लेकिन अब तक खेले गए दो मुकाबलों में आयुष बडोनी ने कुछ ऐसे काम किए हैं। जो 20 करोड़ के खिलाड़ी भी जल्दी नहीं कर पाते हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ 41 गेंदों में खेली गई 56 रनों की पारी से आयुष बडोनी रातों-रात स्टार बन गए हैं।
आयुष बडोनी में लोगों को भारतीय क्रिकेट का भविष्य दिखाई देने लगा है। दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लखनऊ पिछड़ रही थी। ऐसे में बडोनी ने ना सिर्फ मैदान पर टिकने की कोशिश की बल्कि 9 गेंदों में नाबाद 19 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
आयुष बरौनी के लिए यह सवाल अक्सर किए जा रहे है। कि अब तक आप कहां छुपे थे? दरअसल, आईपीएल में युवा प्रतिभाओं को मौका मिलता है। और लोग इन्हें जानते हैं। लेकिन यह बात भी सच है कि पारखी नजरें ही इन युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाती है। हालांकि 22 वर्षीय आयुष बडोनी के अब तक के क्रिकेट करियर को देखें तो उन्होंने लिस्ट ए का कोई मुकाबला नहीं खेला है।
इस लड़के ने मात्र एक टी-20 मुकाबले खेले जिसमें सिर्फ 8 रन बनाए। लेकिन अपने पहले ही आईपीएल में हाफ सेंचुरी बनाकर आयुष ने दुनिया की निगाहें अपनी तरफ खींची हैं। सबसे खास बात यह भी है कि आयुष राशिद खान और ड्वेन ब्रावो जैसे गेंदबाजों की गेंदों को खेलने में भी परिपक्वता दिखाई है।
आयुष बडोनी दिल्ली के लिए खेलते हैं। हालांकि क्रिकबज के मुताबिक आयुष बडोनी की प्रतिभा पर सबसे पहली नजर राहुल द्रविड़ की पड़ी। राहुल तब भारत के अंडर-19 टीम के कोच थे। द्रविड़ ने अतुल वासन को कहा कि इस लड़के का ख्याल रखना। बाद में अतुल वासन ने आयुष बडोनी को मुंबई इंडियंस के लिए ट्रायल पर भेजा।
लेकिन बडोनी को बड़ा मौका दिया गौतम गंभीर ने। गौतम गंभीर और रवी दहिया को आयुष बडोनी पर बहुत विश्वास था। यही कारण है कि लखनऊ के साथ इन्होंने आयुष बडोनी को बेस प्राइस में ही जोड़ा और पहले ही मुकाबले में आयुष बडोनी ने कमाल कर दिया। खुद कप्तान केएल राहुल आयुष बडोनी के मुरीद नजर आ रहे हैं। उन्हें अब बेबी डिविलियर्स कहां जा रहा है। आयुष बडोनी भी मानते हैं कि गौतम गंभीर ने उनका बहुत ज्यादा साथ दिया है।